अमरोहा : मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई मुकदमे हैं दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला/अमरोहा/अमृत विचार। पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ। उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। बुधवार सुबह 4:15 बजे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक नीरज तोमर, कांस्टेबल राहुल व अनुज तिगरी रोड पर चेकिंग …

गजरौला/अमरोहा/अमृत विचार। पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ। उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
बुधवार सुबह 4:15 बजे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक नीरज तोमर, कांस्टेबल राहुल व अनुज तिगरी रोड पर चेकिंग कर रहे थे।

पुलिस ने तिगरी की तरफ से आ रहे एक आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके पास तमंचा बरामद किया।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र रामबहार निवासी ग्राम पूरनपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई थाने में मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान करने की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें : समर्थकों संग डीएम से मिले बसपा प्रत्याशी, लाठीचार्ज और तोड़फोड़ के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की

संबंधित समाचार