बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस को बाइक से बरामद हुई नौ किलो चांदी
बहराइच। भारतीय कस्बा रूपईडीहा से नेपाल गए बाइक सवार के पास से नौ किलो चांदी बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक और चांदी को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान पुलिस को मिला सामान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान बुधवार को भारत और नेपाल के यात्रियों की …
बहराइच। भारतीय कस्बा रूपईडीहा से नेपाल गए बाइक सवार के पास से नौ किलो चांदी बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक और चांदी को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान पुलिस को मिला सामान
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान बुधवार को भारत और नेपाल के यात्रियों की जांच कर रहे थे। सशस्त्र बल के अनुसार भारतीय बाजार रूपईडीहा से नेपाल जा रही एक भारतीय बाइक नेपाल में पहुंची। जांच के दौरान बाइक की डिक्की से 8 किलो 296 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुआ। जिसमें 5 किलो 785 ग्राम चांदी का सिक्का, 4 पीस और 2 किलो 511 ग्राम पायजेब, अंगूठी बरामद किया है।
नौ लाख के करीब बताई जा रही चांदी और बाइक की कीमत
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल 30 बटालियन बागेश्वरी बांके के सशस्त्र पुलिस सहायक निरीक्षक तीर्थ भट्ट और गोविंद बिहारी शुक्ला की कमान में तैनात टीम ने मोटरसाइकिल से चांदी के आभूषण बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के लिए नेपालगंज सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया।
सशस्त्र पु लिस बल के मुताबिक चांदी की कीमत 8,67,715 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 80,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद चांदी और बाइक को सीज कर दिया है। मालूम हो कि हाल ही में सशस्त्र पुलिस बल 30 बटालियन की कमान संभालने के बाद से एसपी जनक राज बसनेत सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि भारत में विधान सभा चुनाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में वित्त मंत्री को किसी ने बताया अपने राज्य की पुत्रवधू, किसी ने कहा..हमारी बेटी
