बरेली: बस में आग लगाने वाले 42 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शीशगढ़,अमृत विचार। बुजुर्ग की हादसे में मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी थी। पुलिस ने आगजनी करने वालों की पहचान कर 21 नामजद समेत 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, आगजनी और सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू …

शीशगढ़,अमृत विचार। बुजुर्ग की हादसे में मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी थी। पुलिस ने आगजनी करने वालों की पहचान कर 21 नामजद समेत 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, आगजनी और सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर शीशगढ़ के एक भट्टा के पास ग्राम न्यामतपुर निवासी बाइक सवार आनंद स्वरूप आर्य की बस से टक्कर होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया था। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और फिर उसमे में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मतदान से पहले बूथों पर व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

संबंधित समाचार