पीलीभीत: पूरनपुर भाजपा विधायक के पुत्र का विरोध, मुर्दाबाद के नारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पूरनपुर भाजपा विधायक के पुत्र के विरोध के सिलसिलेवार तीन वीडियो वायरल हो गए। इसमें ग्रामीणों ने विधायक पुत्र के वोट मांगने का विरोध करते हुए भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि विधायक पुत्र ने किसानों का भारी विरोध देखते हुए मौके की नजाकत समझते हुए वहां से निकलने में …

पीलीभीत,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पूरनपुर भाजपा विधायक के पुत्र के विरोध के सिलसिलेवार तीन वीडियो वायरल हो गए। इसमें ग्रामीणों ने विधायक पुत्र के वोट मांगने का विरोध करते हुए भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि विधायक पुत्र ने किसानों का भारी विरोध देखते हुए मौके की नजाकत समझते हुए वहां से निकलने में ही भलाई समझी।

पूरनपुर विधायक और भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान अपने समर्थकों के साथ बुधवार को क्षेत्र के पिपरिया मजरा गांव में वोट मांगने पहुंचे। यहां किसानों ने उनका विरोध शुरू कर दिया और भाजपा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विधायक पुत्र की किसानों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

किसानों ने कहा कि सत्रह महीने दिल्ली बॉर्डर पर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष चलता रहा। भाजपा नेताओं ने किसानों को लगातार अपमानित किया और उन्हें खालिस्तानी तक कहा। अब पांच साल बाद गांव में क्यों आए हो। समर्थकों ने किसानों के विरोध का बचाव भी किया। मगर, किसान नहीं माने और विधायक पुत्र के जाने तक अपना विरोध जारी रखा।

किसान और विधायक पुत्र के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। यह मामला पूरे दिन हर जगह चर्चा का विषय बना रहा।  इनसेट-1इससे पहले भी हो चुका है विरोध इससे पहले भी भाजपा नेताओं को वोट मांगने के दौरान किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।

हाल ही में बरखेड़ा के भाजपा प्रत्याशी का भी ग्रामीणों ने एक जगह वोट मांगते हुए विरोध किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीसलपुर भाजपा विधायक को भी किसानों ने कुछ माह पहले बिलसंडा स्थित पेट्रोल पंप पर जनसंपर्क के दौरान घेर लिया था। विधायक मुश्किल यहां से निकल पाए थे।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर भाजपा के कर रहे गुणगान, एक पोस्ट ने बढ़ा दी टेंशन

संबंधित समाचार