लखनऊ में अचानक बदला मौसम, लगा ऐसा जैसे दोपहर में ही हो गई हो शाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। बुधवार दोपहर अचानक से राजधानी को घने बादलों ने ऐसा घेरा, लगा मानों दोपहर में ही अंधियारी शाम हो गई हो। इसके बाद शहर के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। शाम चार बजे अचानक हुआ मौसम में बदलाव मौसम विभाग …

लखनऊ। राजधानी में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। बुधवार दोपहर अचानक से राजधानी को घने बादलों ने ऐसा घेरा, लगा मानों दोपहर में ही अंधियारी शाम हो गई हो। इसके बाद शहर के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

शाम चार बजे अचानक हुआ मौसम में बदलाव

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी समेत पूरे उत्तरी व मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया था। बुधवार सुबह रोजमर्रा की तरह कोहरे का असर रहा। इसके बाद दोपहर में कड़क धूप रही। पर शाम करीब 4 बजे से ही अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और घने बादल घेरने लगे। वहीं पांच बजे कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।

अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा तापमान

राजधानी में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। आगामी एक सप्ताह में शहर के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है।

यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: पहाड़ों में मौसम ने फिर ली करवट, झमाझम बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

संबंधित समाचार