बहराइच: लोहे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा कस्बे में स्थित लोहे की दुकान में बुधवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। नानपारा से आए दमकल वाहन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू न मिलने पर नेपाल के दमकल वाहन से आग बुझाया गया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बे में …

बहराइच। रूपईडीहा कस्बे में स्थित लोहे की दुकान में बुधवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। नानपारा से आए दमकल वाहन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू न मिलने पर नेपाल के दमकल वाहन से आग बुझाया गया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बे में रामलीला चौराहे पर पवन गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता लोहे की दुकान का संचालन करते हैं। पास में ही व्यापारी का आवास भी है। बुधवार रात को व्यवसाई दुकान बंद कर घर चला गया। रात नौ बजे के बाद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, नानापारा तहसील से दमकल वाहन आग बुझाने के लिया पहुंचा। सभी ने मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर रूपईडीहा एसएसबी और पुलिस ने नेपाल पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। नेपाल सशस्त्र बल के जमुनहा चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल वाहन नेपाल से मंगवाया। भारत और नेपाल के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।

सुबह तक आग बुझाने में लगे कर्मी

लोहे की दुकान में आग इतनी भयानक थी कि दो देश के दमकल कर्मियों की ओर से आग बुझाया गया। गुरुवार सुबह तक आग की लौ उठती रही।

पढ़ें- UP 1st Phase Election 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान जारी, जानें LIVE UPDATE

संबंधित समाचार