रायबरेली: दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राज्यमार्ग पर एनीमल ब्रीडिंग  सेंटर के पास एक साइकिल सवार को बचाने में दो कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों …

रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राज्यमार्ग पर एनीमल ब्रीडिंग  सेंटर के पास एक साइकिल सवार को बचाने में दो कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों का प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

सुबह लगभग 8 बजे साइकिल सवार अजय साहू (40) पुत्र बुद्धीलाल निवासी पूरे गौतमन तिवारीपुर कोतवाली सलोन आलू खरीदने नवीन मंडी सलोन जा रहा था। इस दौरान लखनऊ से प्रतापगढ़ की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार का संतुलन बिगड़ गया और सामने लखनऊ जा रही आर्टिका कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची सलोन पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सलोन सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कार चालक अतीश निवासी लखनऊ को मृत घोषित कर दिया।

जबकि गम्भीर रूप से घायल विशाल (22) पुत्र गोपाल निवासी भोपाल मध्य प्रदेश, त्रिलोकी (23)निवासी टीटी नगर भोपाल, पवन (28) पुत्र राधाकृष्ण गौड़ निवासी महानगर लखनऊ व आर्टिका सवार जितेंद्र बहादुर सिंह (65) निवासी दहिलामऊ प्रतापगढ़, आदित्य सिंह (20) व मयंक यादव (21)पुत्र रामरती यादव निवासी चकिया थाना चंदौली को चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सर्वप्रथम घायलों को सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रिफर कराया गया है।अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नही मिली है।

पढ़ें- तेलंगाना के गठन पर प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ रास में विशेषाधिकार हनन का नोटिस, टीआरएस का हंगामा

संबंधित समाचार