देश और संविधान की रक्षा के लिए छोड़ दिया हवाई सफर : पूर्व सांसद
बहराइच। पूर्व सांसद और सपा पार्टी से गठबंधन करने वाली पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले गुरुवार को उर्रा बाजार पहुंची। उन्होंने भाजपा पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान और देश की रक्षा के लिए उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ दी। काशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की प्रमुख और पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले …
बहराइच। पूर्व सांसद और सपा पार्टी से गठबंधन करने वाली पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले गुरुवार को उर्रा बाजार पहुंची। उन्होंने भाजपा पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान और देश की रक्षा के लिए उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ दी। काशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की प्रमुख और पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले गुरुवार को उर्रा बाजार पहुंची। उन्होंने उर्रा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से आशीर्वाद मांगा।
बाजार निवासी सपा विधानसभा के सेक्टर प्रभारी अली शेर खान के यहां जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान और देश की रक्षा के लिए उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ दी। जबकि एक सांसद को हेलीकाप्टर की सवारी मिलती है, लेकिन जनता की सेवा के लिए भाजपा पार्टी का सांसद रहते हुए त्याग कर दिया।
सावित्री ने कहा कि मंहगाई, बालू खनन और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। नौ जवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। सभी बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय सपा ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। ऐसे में सभी लोग जनता का हित रखने वाली सपा सरकार को चुनें।
अंत में सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को टिप्स दिए। सभा को सेक्टर प्रभारी अली शेर खान, नासिर खान, सलीम रायनी, अली हुसैन, अरशद खान उर्फ अमन, श्रेयांश, अशोक प्रजापति, अशोक श्रीवास्तव, मिश्रीलाल मौर्य, भानु प्रजापति समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: मोदी लहर में भी यहां नहीं खिला था कमल, क्या भाजपा इस बार लहरा पाएगी अपना परचम ?
