न्यूजीलैंड में COVID-19 वैक्सीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 120 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड पुलिस ने संसद मैदान में गुरुवार को वैक्सीन को अनिवार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 120 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वेलिंग्टन जिला नायक अधीक्षक कोर्रई पार्नेल ने यह जानकारी दी है। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने पार्नेल के हवाले से बताया कि आज गिरफ्तार किए गए 120 लोगों के मामले में आरोप …

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड पुलिस ने संसद मैदान में गुरुवार को वैक्सीन को अनिवार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 120 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वेलिंग्टन जिला नायक अधीक्षक कोर्रई पार्नेल ने यह जानकारी दी है। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने पार्नेल के हवाले से बताया कि आज गिरफ्तार किए गए 120 लोगों के मामले में आरोप विरोध तथा अपराध का है।

नायक ने बताया कि दो पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया जिसमें से एक पर पेपर स्प्रे से हमला हुआ तथा दूसरे को मामूली चोट आई है। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने न्यूजीलैंड को घेर लिया दरअसल ये सभी प्रदर्शनकारी कनाड़ा में हो रहे प्रदर्शन से प्रेरित लग रहे हैं। सभी वैक्सीन तथा कोरोना प्रतिबंधों को लागु करने के विरोध में संसद भवन के पास आकर तंबू लगा कर सड़क को जाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- मैं दिल्ली में होता था, मेरा मन उत्तराखंड के लिए भागता था

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों का जन सैलाव जिसमें हजारों ट्रक चालक तथा किसान शामिल हैं, कनाड़ा की राजधानी ओट्टावा में जनवरी के मध्य से ही कोरोना के वैक्सीन को अनिवार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार