पाकिस्तान में पुलिसकर्मियों के टिक-टॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मियों पर चीनी सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक रिपोर्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस विभाग ने कड़े शब्दों में पुलिसअधिकारियों को ड्यूटी के दौरान टिक-टॉक ऐप का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मियों पर चीनी सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक रिपोर्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस विभाग ने कड़े शब्दों में पुलिसअधिकारियों को ड्यूटी के दौरान टिक-टॉक ऐप का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया है और कहा कि अगर कोई अधिकारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभाग सख्ती से पेश आएगा।
एआईजी ऑपरेशंस को जारी पत्र के अनुसार अगर कोई भी पुलिस कर्मी टिक-टॉक ऐप पर वीडियो अपलोड करता है तो वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग की नकारात्मक छवि बनती है। देश में पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने कई स्थानों पर इस सोशल मीडिया टिक-टॉक ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक समाचार के मुताबिक, पिछले साल पेशावर उच्च न्यायालय ने भी संबंधित अधिकारियों को टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये थे।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: एनओसी की शर्तों पर खरे नहीं उतर रहे पेट्रोल पंप, रोजाना ग्राहकों से कर्मचारियों की हो रही बहस..
