मुरादाबाद : लोकतंत्र की यही पुकार, शत-प्रतिशत मतदान अबकी बार
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वीप के अन्तर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान में गुरुवार को नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षकों ने मतदान के प्रति प्रेरित किया। नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में रंगोली बनाकर और कैंडल जलाकर जनमानस को मतदान करने की अपील की। स्टेट रिसोर्स परसन डॉ. ऋतु त्यागी , …
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वीप के अन्तर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान में गुरुवार को नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षकों ने मतदान के प्रति प्रेरित किया। नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में रंगोली बनाकर और कैंडल जलाकर जनमानस को मतदान करने की अपील की।
स्टेट रिसोर्स परसन डॉ. ऋतु त्यागी , राहुल शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इस दिन सभी मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग करें। क्योंकि यह आपका संवैधानिक अधिकार तो है ही, एक सच्चे नागरिक का फर्ज भी है। इसे निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। खुद भी मतदान करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें।
