मध्यप्रदेश: रेलवे पुलिस ने 210 ग्राम अफीम के साथ टीटीई को किया गिरफ्तार
रतलाम। रेलवे पुलिस ने पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में पदस्थ 35 वर्षीय एक यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) एवं उसके साथी को 210 ग्राम अफीम के साथ रतलाम रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है। रेलवे थाना प्रभारी लाल सिंह सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुखबिर से बुधवार को मिली सूचना के आधार पर …
रतलाम। रेलवे पुलिस ने पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में पदस्थ 35 वर्षीय एक यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) एवं उसके साथी को 210 ग्राम अफीम के साथ रतलाम रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है। रेलवे थाना प्रभारी लाल सिंह सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुखबिर से बुधवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर चार पर पुराने माल गोदाम के पास से टीटीई संदीप जाट और योगेश बड़वाल की तलाशी ली , तो संदीप जाट के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद हुई।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में स्थानीय अदालत ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। सिसोदिया ने बताया कि संदीप जाट हरियाणा के झज्जर का मूल निवासी है और कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। थानाप्रभारी के अनुसार वह रतलाम रेल मंडल में टीटीई के पद पर कार्यरत है। रेलवे पुलिस के सूत्रों के अनुसार संदीप अपने साथी योगेश से रतलाम में अफीम खरीदकर हरियाणा और अन्य जगहों पर ले जाता था।
इसे भी पढ़ें-
