बहराइच में 19 लोग हुए कोरोना संक्रमित, सभी को किया गया होम आइसोलेट
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए कोरोना रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि 19 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने …
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए कोरोना रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि 19 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 38 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 151 रह गई है।
उल्लेखनीय है की यूपी में धीरे धीरे कोरोना के मामलों में कमी आता जा रही है। हालांकि लोग अब भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। यूपी में कोविड की सथ प्रतिशत प्रथम डोज लग जाने से कोरोना के मामलों में अब काफी कमी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: भाजपा प्रत्याशी ने पत्रकारों से की अभद्रता, चौथे स्तम्भ में फैला रोष
