मथुरा में वोटर उदास, इस बार कम हो रहा मतदान, शुरुआत के दो घंटे में पड़े मात्र 8 प्रतिशत वोट
मथुरा। यूपी चुनाव के प्रथम चरण के लिए मथुरा में वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृष्ण की नगरी मथुरा में सुबह कोहरा होने के कारण मतदान के लिए लोग कम निकले। इसके बाद ठीक आठ बजे कोहरा छंटने लगा धीरे धीरे मतदान केंद्रों पर लाइन लगने लगी। हालांकि मथुरा में इस बार …
मथुरा। यूपी चुनाव के प्रथम चरण के लिए मथुरा में वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृष्ण की नगरी मथुरा में सुबह कोहरा होने के कारण मतदान के लिए लोग कम निकले। इसके बाद ठीक आठ बजे कोहरा छंटने लगा धीरे धीरे मतदान केंद्रों पर लाइन लगने लगी। हालांकि मथुरा में इस बार कम मतदान की खबरें सामने आ रही हैं। मथुरा में शुरुआत के दो घंटों में मात्र आठ प्रतिशत ही मतदान हुआ जो धीरे धीरे अब बढ़ रहा है। फिलहाल यहां पर मतदान जारी है जो शाम के छह बजे तक चलेगा।
