इटावा: सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी प्रत्याशी के लिए किया प्रचार, कहा- अखिलेश को बनाएं सीएम
इटावा। यूपी चुनाव शुरू हो चुका है। इसके लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नेता घर से निकल आए हैं और जनता की चौखट पर वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव गुरुवार को इटावा सदर सीट पहुंचे और सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के समर्थन में लोगों …
इटावा। यूपी चुनाव शुरू हो चुका है। इसके लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नेता घर से निकल आए हैं और जनता की चौखट पर वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव गुरुवार को इटावा सदर सीट पहुंचे और सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के समर्थन में लोगों से वोट मांगा।
उन्होंने जनता से कहा कि लोग समाजवादी पार्टी को वोट दें और अखिलेश यादव को सीएम बनाएं। इस दौरान रामगोपाल यादव ने कहा कि पश्चिमी यूपी में इस बार जो मतदान हो रहा है उसको देखते हुए लग रहा है कि सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी यहां से भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आलोचकों पर बरसे अजिंक्य रहाणे, बोले- ‘कोई और ले गया मेरे फैसले का क्रेडिट’
