बुलंदशहर में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, युवाओं ने की मदद
बुलंदशहर। जिले में भारी मात्रा में मतदान करवाने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को खुर्जा विधानसभा में वृद्धों ने बढ़चढ़कर मतदान किया। इसी कड़ी में मतदान स्थल पर मौजूद युवाओं ने वृद्धों की खासी मदद की और उन्हें वोट डलवाया। बुलंदशहर के गांव सांरगपुर, चिंगरावली, जहांगीरपुर कस्बा, सीकरा …
बुलंदशहर। जिले में भारी मात्रा में मतदान करवाने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को खुर्जा विधानसभा में वृद्धों ने बढ़चढ़कर मतदान किया। इसी कड़ी में मतदान स्थल पर मौजूद युवाओं ने वृद्धों की खासी मदद की और उन्हें वोट डलवाया।
बुलंदशहर के गांव सांरगपुर, चिंगरावली, जहांगीरपुर कस्बा, सीकरा आदि में मतदान के लिए वृद्धों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वृद्धों ने खासतौर पर सभी से कहा कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें जिससे एक स्वच्छ सरकार का गठन किया जा सके। इस दौरान मतदान स्थल पर बड़ी संख्या में युवा बुजुर्गों की मदद करते नजर आए।
यह भी पढ़ेंं: उत्तराखंड की एक सड़क जहां ब्रिटिश राज में भारतीयों और कुत्तों का प्रवेश था वर्जित
