उन्नाव: गड्ढे में खोदाई के दौरान पुलिस को मिला युवती का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने निशानदेही के आधार पर गड्ढा खोदकर एक युवती का शव बरामद किया है। सपा के पूर्व राज्यमंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर दो माह पहले काशीराम कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने की तहरीर कोतवाली में …

उन्नाव। जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने निशानदेही के आधार पर गड्ढा खोदकर एक युवती का शव बरामद किया है। सपा के पूर्व राज्यमंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर दो माह पहले काशीराम कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने की तहरीर कोतवाली में दी थी और मंत्री के बेटे पर गायब करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पीड़ित मां लखनऊ में अखिलेश यादव के काफिले के आगे कूद गयी थी। इसके बाद पुलिस ने मंत्री के बेटे को जेल भेज दिया था। पीसीआर रिमांड लेने के बाद गुरुवार को पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। आज खोदाई के बाद पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बेटी का शव गड्ढें में देखकर रो पड़ी मां

वहीं जब मां ने अपनी बेटी का शव गड्ढे में देखा तो वो रो पड़ी। दो महीने से अपनी बेटी के लिए दर दर भटक रही मां को आज उसकी बेटी की डेड बॉडी मिली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रहने वाली दलित महिला रीता की बेटी पूजा पिछले दिसंबर माह से गायब है।

आठ दिसंबर को मां ने दर्ज कराई थी बेटी की रिपोर्ट

पीड़िता मां ने 8 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और सपा पूर्व राज्यमंत्री ओर सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। 11 जनवरी 2022 को मामला एससी एसटी एक्ट का होने के चलते हैं सीओ ने मुकदमे में तरमीम किया। परेशान मां अफसरों के चौखट पर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूद गई थी पीड़ित मां

इसके बाद 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे माँ कूद गई थी। मामला गरमाया तो पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को जेल भेज दिया। जिसके बाद युवती का पता नहीं चल सका बीते 4 फरवरी को पुलिस ने राजोल सिंह को पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं हासिल हुई।

आज पुलिस को तमाम साक्ष्यों के आधार पर जानकारी हुई कि कब्बा खेड़ा के घर के बगल में ही युवती का गढ़ा गड़ा हुआ था, जिस पर सदर कोतवाली पुलिस स्वाट टीम के सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर खुदाई शुरू करवाई  जिसके बाद 4 फीट गड्ढा खोदने के बाद शव को बरामद कर लिया।

मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को एक युवती की गुमशुदगी की सूचना शहर कोतवाली में प्राप्त हुई थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद में फिर f.i.r. में तरमीम करके गिरफ्तार कर जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में  आज ये डेड बॉडी प्राप्त हुई है। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रायबरेलीः मतदान जागरुकता रैली में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लगी आवाज

संबंधित समाचार