बहराइच: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर माधनगरा गांव के निकट गुरुवार शाम को आमने सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम मधनगरा गांव के मोबाइल टावर के पास गुरुवार शाम को दो आमने सामने से बाईकों की …

बहराइच। नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर माधनगरा गांव के निकट गुरुवार शाम को आमने सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम मधनगरा गांव के मोबाइल टावर के पास गुरुवार शाम को दो आमने सामने से बाईकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में रामगढी भवनियापुर कोतवाली नानपारा निवासी हरीश कुमार उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

जवाहर लाल उम्र 40 वर्ष, संजय आर्य उम्र 30 वर्ष व अवधेश वर्मा उम्र 12 वर्ष जो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटने में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले जाया गया। लेकिन गंभीर रूप से जवाहर लाल की हालत को नाजुक देख चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वही हरीश कुमार गौतम की मौत की खबर सुन कर मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पाकर प्रभारी रुपईडीहा प्रमोद त्रिपाही मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: शत प्रतिशत मतदान कराने को विहिप ने चलाया जागरुकता अभियान

संबंधित समाचार