संभल : गन्ना लदी ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत
संभल/असमोली, अमृत विचार। सड़क किनारे गन्ना लदी खड़ी ट्राली में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को संभल जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते …
संभल/असमोली, अमृत विचार। सड़क किनारे गन्ना लदी खड़ी ट्राली में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को संभल जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक बुधवार की शाम घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से असमोली की ओर जा रहा था।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी तरुण गिरी (27) पुत्र बच्चू गिरी बुधवार देर रात में बाइक पर सवार होकर किसी काम से असमोली की ओर जा रहा था। गांव दुगावर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक निजी स्कूल के पास एक गन्ना से लदी ट्राली खड़ी थी। जिसमें युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और और घायल युवक को किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए असमोली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को संभल जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
