सीतापुर: अवैध शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 318 लीटर शराब व तीन शराब बनाने की भट्टियां बरामद की है। साथ ही पुलिस ने सात अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना बिसवां पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 318 लीटर शराब व तीन शराब बनाने की भट्टियां बरामद की है। साथ ही पुलिस ने सात अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना बिसवां पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना मानपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना संदना पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रेउसा पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना खैराबाद 38 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-पीएल पुनिया का हमला, कहा- भाजपा और चुनाव आयोग में गठबंधन

संबंधित समाचार