बरेली: अखिलेश बोले-जिनको कानून तोड़ना है वे सपा को वोट न दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की पुरानी छवि बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह मन बना चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बरेली में करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कानून तोड़ने के लिए सपा की सरकार बनाना या बनवाने को प्रयासरत हैं वे कृपया सपा को वोट न दें। पार्टी में …

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की पुरानी छवि बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह मन बना चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बरेली में करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कानून तोड़ने के लिए सपा की सरकार बनाना या बनवाने को प्रयासरत हैं वे कृपया सपा को वोट न दें। पार्टी में अब किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सपा ने इस बार अपराधियों को नहीं पायलट, डाक्टर और पदमश्री प्राप्त व्यक्तियों को टिकट दिया है।

बरेली में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम जातिवादी नहीं है। हम समाजवादी हैं। बरेली में पहले मौर्य अध्यक्ष थे अब कश्यप-निषाद अध्यक्ष पद पर हैं। सपा सरकार बनने पर गुंडागर्दी बढ़ती है। जनता असुरक्षित महसूस करती है। इस पर जनता को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अब सपा सरकार बनने पर सभी वर्गों का सम्मान होगा। जिन लोगों को कानून तोड़ना है वे सपा को कतई वोट न दें।

सरकार बनने पर उनसे अपराधियों जैसा व्यवहार ही होगा। भाजपा के लोग ही समाजवादियों को बदनाम किए हैं। भाजपा के बड़े नेता पर कई मुकदमें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि मुस्लिम महिलाएं भाजपा को वोट दे रहे हैं इसलिए सपा के पेट में दर्द हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता वचुअर्ल रैली कर रहे हैं क्योंकि भाजपा के एमपी कूटे जा रहे हैं और विधायक पीटे जा रहे हैं। जबकि सपा कार्यकर्ता फिजिकली हर घर में जाकर प्रचार कर रहे हैं।

सपा की पिच पर बैटिंग कर रही भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा अपने सिद्वान्त के बल पर चुनाव में लड़ रही है। सपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। रोजा में बिजली उत्पादन कारखाना नेता जी के समय लगा था। भाजपा ने कितने बिजली के कारखाने लगवाए। गरीबों को जो फ्री राशन दिया जा रहा है वह 10 मार्च के बाद नहीं मिलेगा। भाजपा वाले सपा की पिच पर बैटिंग कर रहे हैं। उनके पास कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं है जो वे जनता को बता सकें। कहा कि जिनके परिवार नहीं होते वे परिवार वालों का दुखदर्द नहीं समझ सकते।

झूठ का हवाई जहाज यूपी में लैंड नहीं कर सकता
बरेली में पीएम और सीएम की रैली बारिश की भेंट चढ़ गई। उनकी सभा नहीं हो पाई। इस पर अखिलेश ने कटाक्ष किया कि दो दिन पहले तक यूपी का मौसम साफ था। लेकिन जब झूठ बोलने की तैयारी बरेली में की गई तो यहां उसी दिन बारिश हो गई। ऐसी बारिश हुई कि सभा रद करनी पड़ी। बड़े नेताओं का हवाई जहाज बरेली में लैंड ही नहीं कर पाया।

शराब कारोबारी के साथ पूर्व डीएम का फोटो भेजिए
प्रदेश में आईपीएस फरार है। बीजेपी नेता माफिया के साथ जेल में चाय पी रहे हैं। 25 हजार का ईनामी अफसरों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। यह वीडियो सपा कार्यकर्ताओं ने वायरल किया तो माफिया क्रिकेट खेलना भूल गया। बरेली में भी 50 हजार के ईनामी शराब कारोबारी के साथ पूर्व डीएम का फोटो वायरल हुआ। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बात मुझे नहीं मालूम थी। यदि आप भेज देते तो इसे भी वायरल कर देते। उन्होंने कहा कि जब अफसरों के साथ फरार अपराधी बैठेंगे तो सोचिए सरकार कैसी है।

सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले चरण में भाजपा का सफाया हो चुका है। सपा की सरकार बनने जा रही है। दूसरे चरण में सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम कार्यकर्ता करें। वार्ता के समय प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, भगवत शरण गंगवार, विजय पाल, शहजिल इस्लाम, सुल्तान बेग, जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व महापौर डा. आईएस तोमर, चुनाव प्रभारी नेहा यादव, पूर्व अध्यक्ष जफर बेग, रवीन्द्र यादव, संजीव यादव, सत्येद्र यादव, आरिफ कुरैशी, अफरोज अंसारी, परवेज यार, प्रवक्ता मयंक शुक्ला आदि रहे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने होटल कक्ष में सभी कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें चुनाव लड़ाने और प्रत्याशियों को जिताने की बात कही।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 50 के पार, फिर भी नहीं कर सके मतदान

संबंधित समाचार