लखनऊ: वेलेंटाइन वीक में हनी ट्रैपिंग और साइबर फ्रॉड के मामले आ रहे सामने, रहें सावधान
लखनऊ। वेलेंटाइन वीक में इन दिनों युवा से लेकर हर वर्ग के बीच प्यार की भावनाएं जमकर कुलाचें मार रही हैं। पर प्यार की तलाश की इस डगर पर जरा सतर्क होकर चलें। अनजान चेहरों से जरा दूर ही रहें, कहीं ऐसा न हो कि प्यार की ये खुमारी आपको भिखारी न बना दे। साइबर …
लखनऊ। वेलेंटाइन वीक में इन दिनों युवा से लेकर हर वर्ग के बीच प्यार की भावनाएं जमकर कुलाचें मार रही हैं। पर प्यार की तलाश की इस डगर पर जरा सतर्क होकर चलें। अनजान चेहरों से जरा दूर ही रहें, कहीं ऐसा न हो कि प्यार की ये खुमारी आपको भिखारी न बना दे।
साइबर सेल ने हाल ही में हनी ट्रैपिंग गिरोह की करी थी धरपकड़
ज्ञात हो गत माह ही लखनऊ साइबर सेल ने एक हनी ट्रैपिंग गिरोह की धरपकड़ की थी। इसमें गिरोह के तीन युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। बेहद स्टाइलिश दिखने वाले ये युवक-युवतियां कई हाई प्रोफाइल लोगों को हनी ट्रैपिंग का शिकार बनाकर करोड़ों रुपये ठग चुके थे और ब्लैकमेल कर रहे थे।
वेलेंनटाइन वीक के दौरान चल रहीं कई डेटिंग साइट्स
इन दिनों इंटरनेट पर कई ऐसी डेटिंग वेबसाइट्स चल रही हैं, जिनमें फेक प्रोफाइल्स पर खूबसूरत मासूम चेहरों की फोटो लगाकर लोगों को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। पर सावधान रहें, ऐसे मासूम चेहरों के पीछे शातिर साइबर ठग बैठे हो सकते हैं।
दरअसल हाल ही में डेटिंग वेबसाइट्स से साइबर ठगी के मामले प्रकाश में आए हैं। साइबर सेल में गोमती नगर के एक युवक ने डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से ढाई लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया है।
अनजान चेहरों से वीडियो कॉल से हो सकती है हनी ट्रैपिंग
साइबर सेल के विशेषज्ञ शिशिर कुमार ने बताया कि सेक्स डेटिंग वेबसाइट्स से हनी ट्रैपिंग की जा रही है। दरअसल ऐसी वेबसाइट्स व ऐप से फैंटेसी के लालच में वीडियो कॉल करने पर सामने बैठे युवक-युवतियां आपका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर इसे वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता है व रूपये ऐंठे जाते हैं।
हनी ट्रैपिंग का इस्तेमाल बड़े अधिकारियों से खूफिया दस्तावेज निकालने व नेताओं से आर्थिक-राजनैतिक लाभ लेने में भी बहुतायत में किया जाता है।
वेलेंटाइन के दौरान डेटिंग वेबसाइट्स पर अनजान चेहरों से चैट करने से दूर रहें। इससे आप साइबर फ्रॉड या हनी ट्रैपिंग का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले प्रकाश में भी आए हैं।
-शिशिर कुमार, प्रभारी निरीक्षक, साइबर सेल
यह भी पढ़ें:लखनऊ: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
