बरेली: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद व केंद्रीय मंत्री ने मांगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। शहर के देवचरा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बिथरी विधानसभा के प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप व केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन किया। क्षेत्र के मंडल आलमपुर, जाफरबाद के गांव कटका रमन, झपटा, श्यामपुर, बल्लिया, देवचरा, भुडिया, हसिमपुर, नौगंवा, कटका भरत, हर्ररामपुर, घिलौरा …

 बरेली,अमृत विचार। शहर के देवचरा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बिथरी विधानसभा के प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप व केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन किया। क्षेत्र के मंडल आलमपुर, जाफरबाद के गांव कटका रमन, झपटा, श्यामपुर, बल्लिया, देवचरा, भुडिया, हसिमपुर, नौगंवा, कटका भरत, हर्ररामपुर, घिलौरा व बिहारीपुर में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि 100 में से 60 हमारा है, शेष 40 में बंटवारा है। भाजपा प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं से आम जनता संतुष्ट है। कार्यक्रम में नेमचंद्र मौर्या, ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, अजेंद्र यादव, जीटीआर गोल, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ओवैसी बोले- सपा और भाजपा एक, अखिलेश मुसलमानों को डराकर हासिल करना चाह रहे वोट

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार