UP Election 2022: फूट-फूट कर रोए BSP प्रत्याशी इलियास अंसारी, कहा- फाजिलनगर की धरती से स्वामी प्रसाद मौर्य को भगाकर ही दम लूंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सपा के बागी नेता और बीएसपी प्रत्याशी इलियास अंसारी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए। रोते हुए सपा के बागी नेता ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। इलियास अंसारी ने बगावत करके कुशीनगर की फाजिलनगर से बीएसपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। नामांकन करने के बाद इलियास ने कहा की अब फाजिलनगर …

कुशीनगर। सपा के बागी नेता और बीएसपी प्रत्याशी इलियास अंसारी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए। रोते हुए सपा के बागी नेता ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। इलियास अंसारी ने बगावत करके कुशीनगर की फाजिलनगर से बीएसपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। नामांकन करने के बाद इलियास ने कहा की अब फाजिलनगर की धरती से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को भगाकर ही दम लूंगा।

बता दें, इलियास अंसारी  ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा में रहने के कारण ही उनकी बेटी विधवा हो गई उसके दामाद की हत्या कर दी गई और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फाजिलनगर से टिकट न देकर उनकी राजनीतिक हत्या करते हुए भगोड़े स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दे दिया।

इस बार अंतिम समय में उनका टिकट सपा ने काट दिया गया था। इस चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने इलियास अंसारी को टिकट न देकर भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद इलियास अंसारी सपा छोड़ते हुए बीएसपी के टिकट पर लड़ने का एलान करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें- UP Election 2022: पहले चरण में भाजपा और सपा-रालोद के बीच रही कांटे की टक्कर

संबंधित समाचार