रायबरेली: प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग, हमलावरों ने लूटे 10 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। कोतवाली के रानानगर निवासी आजाद सिंह की तहरीर पर भदोखर पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने व 394की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचक लालचंद्र का कहना है कि प्रापर्टी को लेकर हुई मारपीट ,जान से मारने की धमकी , 394 सहित गंभीर …
रायबरेली। कोतवाली के रानानगर निवासी आजाद सिंह की तहरीर पर भदोखर पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने व 394की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवेचक लालचंद्र का कहना है कि प्रापर्टी को लेकर हुई मारपीट ,जान से मारने की धमकी , 394 सहित गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के रानानगर निवासी प्रापर्टी डीलर आजाद सिंह की तहरीर पर भदोखर के पूरे कैथन मजरे मुलिहामऊ निवासी सुधीर , सौरभ,अमन, मिल एरिया थाना के दरवापुर मजरे रुस्तमपुर निवासी आसू श्रीवास्तव,आलोक श्रीवास्तव और रेयान इंटरनेशनल कालेज के निकट निवासी सचिन सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताते हैं कि शहर क्षेत्र के राना नगर निवासी आजाद सिंह ने भदोखर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। उसने सोनिया आवास के निकट भुएमऊ गांव के पास प्लाटिंग कर रखी है।
4 फरवरी को कुछ लोग प्लाटिंग पर पहुंचकर उसके साथी हसीन हसन पर धावा बोलकर उसकी पिटाई करने लगे। इसी बीच पहुंचकर विरोध किया तो हमलावरों ने असलहे से फायरिंग कर दी। आरोप लगाया कि 10 हजार रुपये भी हमलावरों ने लूूट लिए। मोबाइल तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है, उसको लेकर आरोपियों से पीड़ित पक्ष का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ। असल में जमीन का बैनामा कराने में भी हेराफेरी किए जाने की बात सामने आई है।
पढ़ें- रायबरेली: पुलिस रिमांड में बैंक अधिकारी की हत्या के मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म
