नोरा फतेही का नाम सुनते ही कैमरे के सामने रो पड़ीं लाफ्टर क्वीन Bharti Singh, देखें वीडियो..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। भारती आए दिन किसी न किसी तरह अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। मीडिया से बातचीत में भी भारती एंटरटेनमेंट का जायका लगाते हुए फनी हरकते करती हैं। इसी बीच भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में …

मुंबई। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। भारती आए दिन किसी न किसी तरह अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। मीडिया से बातचीत में भी भारती एंटरटेनमेंट का जायका लगाते हुए फनी हरकते करती हैं। इसी बीच भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में नोरा फतेही का नाम लेते ही भारती का रोना छूट जाता है। सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो आया है, तभी से वायरल हो रहा है। भारती सिंह के इस ओवरएक्टिंग वाले वीडियो पर फैंस खूब हंस रहे हैं।

भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे हैं। वहीं भारती और हर्ष जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।

संबंधित समाचार