बहराइच: कैसरगंज विधानसभा से आनंद कुमार बने सपा के उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। वहीं कैसरगंज विधान सभा से दो प्रत्याशी ने नामांकन किया था। लेकिन अब आनंद ही चुनाव मैदान में हैं। जिले में सात विधानसभा सीट पर चुनाव 27फरवरी को होना है। इसके लिए विभिन्न पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। वहीं कैसरगंज विधान सभा से दो प्रत्याशी ने नामांकन किया था। लेकिन अब आनंद ही चुनाव मैदान में हैं।

जिले में सात विधानसभा सीट पर चुनाव 27फरवरी को होना है। इसके लिए विभिन्न पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी नाम वापसी के बाद 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

लेकिन शुक्रवार शाम तीन बजे तक नाम वापस करने का समय है। ऐसे में किसी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिया गया तो इनकी संख्या कम हो सकती है। वहीं कैसरगंज विधान सभा से मसूद आलम खां और आनंद कुमार ने नामांकन दाखिल किया था।

लेकिन सपा पार्टी ने अंत में आनंद को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब कैसरगंज विधान सभा से सपा के आनंद कुमार चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़े – गाजियाबाद: रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में तीन की मौत

संबंधित समाचार