मुरादाबाद : कुष्ठ लाइलाज नहीं, समय से कराएं उपचार
मुरादाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्पर्श कुष्ठ नियंत्रण पखवाड़ा में शुक्रवार को प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। समय …
मुरादाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्पर्श कुष्ठ नियंत्रण पखवाड़ा में शुक्रवार को प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर इसकी पहचान और उपचार से संपूर्ण निदान संभव है। उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिए कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, उपचार और सावधानी बरतने के पहलुओं की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने की।
संचालन डॉ. प्रीति सक्सेना ने किया। इस दौरान अंशु भट्ट, सुमन शर्मा, तरूण बाला, स्वाति गौड़, पूनम चौहान, सुधा रानी, वंदना द्विवेदी, शशि, उमा शर्मा आदि शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें : छह साल में रोके 110 बाल विवाह, कार्रवाई के नाम पर बस शपथ पत्र
