Meteorological Department: प्रदेश में मौसम विभाग ने इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुरुवार को शहर का मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही खिली धूप दिन भर रही पर साथ ही 16.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने शीतलहर का एहसास भी करवाया। प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले …

लखनऊ। गुरुवार को शहर का मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही खिली धूप दिन भर रही पर साथ ही 16.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने शीतलहर का एहसास भी करवाया। प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले दो दिनों तक शीतलहर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी 15 फरवरी तक ठंड और घने कोहरे का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 5.8 डिग्री सेल्सियस,और मेरठ में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान वाराणसी में 24.6 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा और सुबह से धूप खिली रहेगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी तक प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार को शहर का एक्यूआइ स्तर प्रशंसनीय सुधार के साथ 78 पर दर्ज किया गया जो की मानकों के आधार पर बहुत ही संतोषजनक है।

पढ़ें- बहराइच: धूप खिली तो चहके वन्यजीव, गेरुआ नदी के तट पर घड़ियाल और मगरमच्छ बने आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार