मुरादाबाद : नेशनल अवार्ड मिलने पर बीएसए का अभिनंदन
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह को लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान बेहतर कार्य पर नेशनल अवार्ड फार इनोवेशन एंड गुड प्रेक्टिसेस अवार्ड मिला था। इससे बाद शिक्षकों ने शुक्रवार को नगर संसाधन केंद्र पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। बेसिक शिक्षा विभाग मिशन शक्ति टीम ने नगर संसाधन केंद्र गांधी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह को लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान बेहतर कार्य पर नेशनल अवार्ड फार इनोवेशन एंड गुड प्रेक्टिसेस अवार्ड मिला था। इससे बाद शिक्षकों ने शुक्रवार को नगर संसाधन केंद्र पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
बेसिक शिक्षा विभाग मिशन शक्ति टीम ने नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में उनका अभिनंदन कर बधाई दी। बीएसए ने लखीमपुर खीरी के कार्यकाल के दौरान किये गए अभिनव प्रयोग की जानकारी दी। बताया कि वहां शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षकों की सुविधा के अनुसार कार्य कर जनपद को प्रदेश की टॉप रैंकिंग में लाकर खड़ा किया था। नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार, कार्यक्रम की संयोजक एसआरजी डॉ. ऋतु त्यागी ने उनके कार्यप्रणाली और व्यवहार की प्रशंसा की। संचालन राहुल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मधु सक्सेना, प्रीति सिंह, पूनम सक्सेना, चरनजीत कौर, सरिता रानी, विजेता मालपानी, ज्योति शर्मा, प्रतिभा रानी रोशनी वर्मा, रत्नेश बाला, नीतू सिंह, चंद्रकांता, मनीषा पंवार, तनुश्री, राहुल शर्मा, विष्णु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
