बरेली: आज जादू की झप्पी देकर बढ़ाएंगे प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को युवाओं ने वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया। इस दिन युवा अपने पार्टनर से साथ निभाने का वादा करते हैं। खासतौर से प्रेमी-प्रेमिका इस दिन प्रॉमिस करने के बाद एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाते हैं। शहर के पार्कों और रेस्टोंरेंट में भी युवाओं की काफी भीड़ …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को युवाओं ने वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया। इस दिन युवा अपने पार्टनर से साथ निभाने का वादा करते हैं। खासतौर से प्रेमी-प्रेमिका इस दिन प्रॉमिस करने के बाद एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाते हैं। शहर के पार्कों और रेस्टोंरेंट में भी युवाओं की काफी भीड़ दिखी।

वहीं, परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों ने भी प्रॉमिस डे उत्साह के साथ मनाया। जोड़ों ने एक दूसरे से जिंदगीभर साथ रहने के वादे किए। शनिवार को हग डे मनाया जाएगा। इस दौरान दोस्त, प्रेमी-युगल एक दूसरे को गले लगाकर प्यार जताएंगे।

ये  भी  पढ़ें-

बरेली: बसपा में आधी आबादी के मुद्दों गायब, टिकट देने में भी कम दिलचस्पी

संबंधित समाचार