सीतापुर: पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार बालक की मौत, नौ अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/सीतापुर। जिले की कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चंद्रागांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार एक बालक की मौत हो गई, जबकि अन्य नौ लोग गंभीर से घायल हो गए। पिकअप डाला समेत चालक मौके से फरार हो गया। मालूम हो कि …

महोली/सीतापुर। जिले की कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चंद्रागांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार एक बालक की मौत हो गई, जबकि अन्य नौ लोग गंभीर से घायल हो गए। पिकअप डाला समेत चालक मौके से फरार हो गया।

मालूम हो कि नैमिषारण्य से कुछ लोग टेंपो पर सवार होकर कारेदेव मंदिर दर्शन को आए थे। वहां से वापस जाते समय चन्द्रा गांव के निकट पहुंचते ही सीतापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप डाला ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पर सवार नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी कौशल 14 वर्ष पुत्र विनोद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

वहीं आशी, चंदन, सीमा, मालती, तनु, रामदुलारी, प्रिया व संतराम घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े:-हिजाब प्रकरण में सपा नेत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- बहन-बेटियों के आत्मसम्मान पर डालेंगे हाथ तो काट देंगे

संबंधित समाचार