राजस्थान: सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के शाहपुरा इलाके के भाबरू थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर अलवर तिराहे के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार आगे चल रही कंटेनर में जा टकराई। हादसे में …

जयपुर। राजस्थान के शाहपुरा इलाके के भाबरू थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर अलवर तिराहे के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार आगे चल रही कंटेनर में जा टकराई। हादसे में लगावती देवी, साक्षी गोयल और वरुण गोयल की मौत हो गई। ये लोग यहां एक मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

सात साल की दिव्यांग बच्ची से रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार