IPL Mega Auction 2022 : श्रेयस अय्यर-शिखर धवन से लेकर कगिसो रबाडा तक, जानें मार्की प्लेयर्स कितने में बिके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का बेंगलुरु में आगाज हो चुका है। अबकी बार नीलामी में 600 देशी-विदेशी खिलाड़ियों की बोली लग रही है। पहले दिन के नीलामी की शुरुआत मार्की प्लेयर्स की नीलामी से हुई है। मार्की प्लेयर्स की बेस प्राइस 2-2 करोड़ रुपये था।  आईपीएल मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे …

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का बेंगलुरु में आगाज हो चुका है। अबकी बार नीलामी में 600 देशी-विदेशी खिलाड़ियों की बोली लग रही है। पहले दिन के नीलामी की शुरुआत मार्की प्लेयर्स की नीलामी से हुई है। मार्की प्लेयर्स की बेस प्राइस 2-2 करोड़ रुपये था।  आईपीएल मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे श्रेयस अय्यर बिके हैं। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।

शिखर धवन (8.2 करोड़)
नीलामी की शुरुआत शिखर धवन की बोली से हुई। धवन को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने धवन को खरीदने में रुचि दिखाई। बाद में इस रेस में पंजाब किंग्स भी कूद पड़ी। लंबी जद्दोजहद के बाद पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

Punjab kings bought shikhar dhawan on heavy price ipl mega auction 2022 | IPL 2022: 4 गुनी कीमत पर बिके शिखर धवन, पंजाब किंग्स ने दिल्ली से छीना | Hindi News, Zee Hindustan Sports

रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़)
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए दो करोड़ से बोली दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए पहली बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी साथ आई। अंतत: राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीद लिया। अश्विन इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब का अंग रह चुके हैं।

Delhi capitals bowler r ashwin takes break ipl 2021 due to covid 19 issue in family | बड़ी खबर: रविचंद्रन अश्विन ने IPL 2021 से लिया ब्रेक, परिवार में कोरोना का मामला

पैट कमिंस (7.25 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस अपनी पिछली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में लौट आए हैं। पैट कमिंस को कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये में कोलकाता ने खरीदा, यानी पिछली बार से आधी रकम में। गौरतलब है कि कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था।

कोरोना: भारत की मदद के लिए आगे आए पैट कमिंस, पीएम केयर्स फंड में दिए 38 लाख - australian cricketer pat cummins contributes 38 lakhs pm cares fund oxygen supplies covid 19 tspo - AajTak

कगिसो रबाडा (9.25 करोड़)
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पंजाब के अलावा गुजरात और दिल्ली की टीमें भी इस वॉर में शामिल हुईं, लेकिन अंतिम बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी। पंजाब किंग्स रबाडा की दूसरी टीम है। इससे पहले रबाडा ने सभी 50 आईपीएल मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

कगिसो रबाडा की खराब फॉर्म से चिंतित हुआ वेस्टइंडीज का यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़)
किवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। आरसीबी, मुंबई इंडियंस भी बोल्ट को खरीदना चाहती थी, लेकिन राजस्थान इस वॉर में विजेता बनकर निकली। बोल्ट आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद , कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  का पार्ट रह चुके हैं। बोल्ट ने अबतक 62 आईपीएल मुकाबलों में 76 विकेट चटकाए हैं।

TRENT BOULT को इस टीम ने 8 करोड़ की रकम में खरीदा

श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़)
इस सीजन श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। श्रेयस को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात, लखनऊ जैसी टीमें भी श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए रेस में शामिल थीं। केकेआर को एक कप्तान की तलाश है, ऐसे में श्रेयस अय्यर शानदार विकल्प हो सकते हैं।

IND vs WI: IPL Auction में श्रेयस के भाव बढ़ा देगी 80 रनों की ये पारी, कोरोना से उबरकर मचाया धमाल - Shreyas Iyer in IPL Mega Auction 2022 India vs West

मोहम्मद शमी (6.25 करोड़)
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। शमी ने अबतक 77 आईपीएल मुकाबलों में 30.40 की एवरेज एवं 8.62 की इकोनॉमी रेट से 79 विकेट चटकाए। वह पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में भाग ले चुके हैं।

Virender Sehwag condemns online attack on Mohammad Shami after India lose to Pakistan | IND vs PAK: मोहम्मद शमी को घटिया बातें कहने वालों को सहवाग ने फटकारा, बोले- उसका दिल पूरी

फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़)
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साथ करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख सदस्य रहे थे। साल 2021 में सीएसके के विजयी अभियान में डु प्लेसिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वह पिछले सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

Faf du Plessis plays down South Africa's World Cup chances: England, India are favourites - Sports News

क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़)
यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2022 में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखाई देगा। डिकॉक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। डिकॉक इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।

Quinton Dickock | क्विंटन डिकॉक बने दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान, इंग्लैंड के सामने पहली परीक्षा

डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स का हिस्सा थे। 2021 को छोड़कर वॉर्नर ने सनराइजर्स के लिए अपने हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए। फिर भी सनराइजर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया। तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले वॉर्नर सनराइजर्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बना चुके हैं।

david warner most runs in t20 cricket: csk vs srh ipl 2021 david warner became 1st cricketer to hit 50th half century in ipl and 10 thousand t20 run | Navbharat Times Photogallery

 

संबंधित समाचार