मुरादाबाद : फोर्स पहुंचने के कारण लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को पुलिस लाइन के सामने भीषण जाम लग गया। फोर्स की रवानगी को लेकर वाहनों के पहुंचने के कारण दोपहर को जाम के हालात हो गए। सिविल लाइंस से बंग्लाचौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। आलम यह हो गया कि पुलिस के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को पुलिस लाइन के सामने भीषण जाम लग गया। फोर्स की रवानगी को लेकर वाहनों के पहुंचने के कारण दोपहर को जाम के हालात हो गए। सिविल लाइंस से बंग्लाचौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। आलम यह हो गया कि पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स को जाम खुलवाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को मुरादाबाद मंडल में मतदान होना है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी व फोर्स की शनिवार को रवानगी होनी है। पोलिंग पार्टियों को जहां मंडी समिति और सर्किट हाउस के पीछे वाले मैदान रवाना किया जाएगा तो वहीं फोर्स की पुलिस लाइन से रवानगी होनी है। जिस कारण शनिवार से वाहनों को संबंधित स्थल पर भेजने के साथ ही उनका रूट तय करना शुरू हो गया।
इसी के तहत सुबह से ही रूट और डीजल पर्ची लेने के बाद पुलिस लाइन में वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस रूट पर ट्रैफिक रश अधिक होने के कारण वहां पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ देर में आलम यह हो गया कि सिविल लाइंस से बंग्लागांव की ओर जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की इस कदर कतार लगी कि पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मंदिर में भरी प्रेमिका की मांग, शारीरिक संबंध बनाकर मुकर गया प्रेमी, केस दर्ज
धीरे-धीरे जाम ने सिविल लाइंस व पीलीकोठी की ओर जाने वाले मार्ग को भी गिरफ्त में ले लिया। आनन-फानन में ट्रैफिक के अलावा सिविल पुलिस जाम खुलवाने के जूझने लगी। स्थिति बेकाबू होने पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी सड़क पर उतर आए। करीब तीन घंटे तक जाम के हालात रहने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
