बहराइच: छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित बालिका के मोबाइल पर दूसरे समुदाय के युवक ने फोन कर अश्लील बात की। इससे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाई कर इतिश्री कर ली। मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव …

बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित बालिका के मोबाइल पर दूसरे समुदाय के युवक ने फोन कर अश्लील बात की। इससे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाई कर इतिश्री कर ली।

मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित बालिका के मोबाइल पर शनिवार को इस्लाम ने फोन किया। इसके बाद अश्लील बात शुरू कर दी। बालिका ने फोन काट दी। बाहर बालिका के निकलने पर इस्लाम ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष के निर्देश पर उप निरीक्षक राजेश कुमार दूबे, शुभनाथ यादव और पीआरडी जवान जीवन गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्यवाई कर दी। साथ ही इस्लाम, पुत्तन अली, सुनील, विजय कुमार को न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: परमहंसाचार्य को संतों ने बताया फर्जी जगद्गुरु, जिले से बाहर करने का प्रस्ताव किया पारित

संबंधित समाचार