अयोध्या: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। प्रयागराज रूट पर भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से 40 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान थाना …
अयोध्या। प्रयागराज रूट पर भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से 40 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक युवक की पहचान थाना पूराकलंदर के टोनिया बिहारीपुर के देवांश चतुवेर्दी के रूप में हुई। मृतक के रिश्तेदार नगरिया निवासी पंकज द्विवेदी ने शव की पहचान की। मालगाड़ी के ड्राइवर के मुताबिक युवक ट्रैक पर खड़ा था। इधर, टोनिया में परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें- अयोध्या: परमहंसाचार्य को संतों ने बताया फर्जी जगद्गुरु, जिले से बाहर करने का प्रस्ताव किया पारित
