उन्नाव कांड पर सियासत हुई तेज, मायावती के बाद अब पीएल पुनिया ने सरकार को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव कांड में सियासत अब तेज हो गई है। राजनीतिक दलों को सियासत करने का एक बड़ा मौका हाथ लगा है। इस मामले में ट्विटर वार तेज हो गया है। इस घटना के बड़े नेता ट्वीटर पर लगातार सक्रिय हैं। केशव प्रसाद मौर्य व बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने …

उन्नाव। उन्नाव कांड में सियासत अब तेज हो गई है। राजनीतिक दलों को सियासत करने का एक बड़ा मौका हाथ लगा है। इस मामले में ट्विटर वार तेज हो गया है। इस घटना के बड़े नेता ट्वीटर पर लगातार सक्रिय हैं। केशव प्रसाद मौर्य व बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्वीट में सरकार को घेरा है।

प्रियंका गांधी ने मृतक दलित युवती की मां से फोन कॉल से की बात दलित युवती की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हो या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार अपने बयानों में इस घटना का जिक्र कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस की इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया मृतक युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं।

पुनिया ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पीएल पुनिया में सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं वह उन्नाव पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है मृतक परिजनो की सुरक्षा के लिए मांग की है। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने मृतका की मां से वीडियो कॉलिंग पर बात की है और हर संभव मदद के साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।

बता दे कि उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम में रहने वाली एक दलित युवती की पूर्व मंत्री के बेटे ने हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया था। इसके बाद मामला गरमाया तो गहमागहमी के बीच बीते दिन देर शाम अंतिम संस्कार हुआ था।

आज कांग्रेस के कैंपेनिंग चेयरमैन पीएल पुनिया एआईसीसी सोनिया शुक्ला जिला प्रभारी प्रतिभा अटल पाल पीड़िता के घर पहुंचे हैं। जहां उसकी मां से बात की है मैंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीओ कृपा शंकर को गद्दार बताया है, पिता ने कहा कि हमारी पांच मांगे थी जिनको अभी तक पूरा नहीं किया गया है। प्रशासन ने बीते दिन जबरन दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराया है। जरूरत पड़ी तो शव को खुदवाकर दोबारा पीएम करवाएंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

 

संबंधित समाचार