अयोध्या: प्रत्याशियों के बारे में पाइए हर जानकारी केवाईसी एप पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2022 में दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के बारे आप जरूरी जानकारी जुटाना चाहते हैं तो इसके लिए अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्याशी का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं, वे कितने पढ़े-लिखे हैं, उम्र क्या है। पिता कौन हैं, जैसी तमाम जानकारियां घर बैठे अपने मोबाइल फोन से हासिल की …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2022 में दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के बारे आप जरूरी जानकारी जुटाना चाहते हैं तो इसके लिए अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्याशी का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं, वे कितने पढ़े-लिखे हैं, उम्र क्या है। पिता कौन हैं, जैसी तमाम जानकारियां घर बैठे अपने मोबाइल फोन से हासिल की जा सकेंगी।

यह संभव होगा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार विशेष एप नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) से। इसमें प्रत्याशियों ने जो भी नामांकन में जानकारी दी होगी, वह सब मिलेगा। केवाईसी मोबाइल एप का एंड्रायड वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि एप्पल यूजर्स अपने एप्पल स्टोर से यह एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों के नाम, पिता के नाम, पता, राजनीतिक दल का नाम, उम्र, विधानसभा सीट, शपथ पत्र और आपराधिक ब्यौरे की पूरी जानकारी मिलेगी।

दरअसल निर्वाचन आयोग लगातार आपराधिक छवि वाले नेताओं को चुनाव के प्रति हतोत्साहित करने और साफ छवि वालों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में आयोग ने यह एप तैयार किया है। इसमें प्रत्याशी का पूरा बायोडाटा आपको मिल जाएगा। इसके चलते आप घर बैठे जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एप: प्ले स्टोर में केवाईसी-ईसीआई टाइप करें। इसके बाद केवाईसी लिखा हुआ एक एप नजर आएगा, जिसमें नीचे इलेक्शन कमीशन लिखा होगा। इस पर क्लिक करें और इसे इंस्टाल कर लें। ध्यान दें केवाईसी के साथ ईसीआई यानी इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया जरूर लिखें वर्ना प्ले स्टोर पर केवाईसी नाम से तमाम एप हैं, जिनसे भ्रम की स्थिति बन सकती है।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में कई नई व्यवस्था की है। इससे प्रशासन से लेकर आम जनता तक को काफी सहूलियत मिलेगी। केवाईसी एप पर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी…अमित सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अयोध्या।

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर: संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

संबंधित समाचार