बहराइच: पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले ने बोला हमला, कहा- जनता भाजपा के झूठ की खोलेगी पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलहा विधानसभा के मटिहा मोड़ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी अक्षयवरनाथ कनौजिया ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विश्राम यादव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद …

बहराइच। बलहा विधानसभा के मटिहा मोड़ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी अक्षयवरनाथ कनौजिया ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विश्राम यादव ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने संबोधन में कहा कि आज भाजपा सरकार अन्यायी और झूठी है। भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। जनता को इनके झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं रह गया है। अब भाजपा के झूठ का जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा पहले चरण के चुनाव में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं ने भाजपा का सफाया कर दिया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून लाई थी।

लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन से भाजपा सरकार को झुका दिया। इस आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। लेकिन जब देश और प्रदेश के दूसरे हिस्सों के किसान हमारे किसानों के समर्थन में उतर आए तो भाजपा डर गई। उसने तीन काले कृषि कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन इनका भरोसा नहीं है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी पार्टी है। यह कुछ भी कर सकती है।

समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देकर मदद करेंगे। शहीद किसानों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र संविधान और हक बचाने का चुनाव है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है, हो सकता है कि वह आने वाले समय में संविधान ही बदल दे।

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए योजना है। योजना बनाकर उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा। सभी को उनका हक और सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी को बलहा विधानसभा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री बंसीधर बौद्ध,पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, महासचिव डा ऐनुदिन, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सलाहकार इसरार अहमद डंपी, श्रेयांश यशस्वी,कृष्ण कुमार यादव, मिथलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह, अमर नाथ यादव, मनोज गौतम, प्रेम गौतम, योगेश शुक्ला, सन्तोष यादव एवं सैकड़ो की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: साक्षी महाराज ने लोधी बाहुल्य गांवों में भरी हुंकार, कहा- ओबीसी समाज का सम्मान बीजेपी में सुरक्षित

संबंधित समाचार