अयोध्या: बीकापुर में प्रत्याशी तो गोसाईगंज में मतदाता सबसे अधिक, यहां पांचवें चरण में होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा की पांचों सीटों पर पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए तस्वीर साफ हो गई है। इस बार मैदान में पिछली बार से कम प्रत्याशी हैं। 2017 के चुनाव में पांचों सीटों पर 59 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी, जबकि इस बार प्रत्याशियों की संख्या 46 ही रह गई है। सबसे …

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा की पांचों सीटों पर पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए तस्वीर साफ हो गई है। इस बार मैदान में पिछली बार से कम प्रत्याशी हैं। 2017 के चुनाव में पांचों सीटों पर 59 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी, जबकि इस बार प्रत्याशियों की संख्या 46 ही रह गई है। सबसे अधिक प्रत्याशी बीकापुर में हैं। हालांकि मतदाताओं के मामले में बीकापुर विधानसभा जनपद में तीसरे नंबर पर है। इसे मामले में गोसाईगंज विधानसभा नंबर एक पर है।

अयोध्या जनपद में पांच विधानसभा सीट हैं, जिसमें अयोध्या, रूदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर, गोसाईगंज शामिल हैं। इस बार बीकापुर में सर्वाधिक प्रत्याशी हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में अयोध्या और रूदौली में 15-15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। पांचों विधानसभाओं में सबसे अधिक मतदाता गोसाईगंज में हैं। 3 लाख 93 हजार 447 मतदाताओं के साथ गोसाईगंज नंबर वन पर बना हुआ है। हालांकि गोसाईगंज में महज आठ प्रत्याशी ही मैदान में हैं। पिछले बार के चुनाव से दो कम हैं।

रूदौली में मतदाता कम, मिल्कीपुर में प्रत्याशी

अयोध्या मुख्यालय से 40 किमी दूर रूदौली तहसील में सबसे कम मतदाता हैं। यहां 3 लाख 36 हजार 546 मतदाता हैं। यहां दस प्रत्याशी मैदान में आमने-सामने होंगे। वहीं मिल्कीपुर (सु) सीट की बात करें तो यहां पांचों विधानसभाओं में सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं की संख्या के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां 3 लाख 56 हजार 829 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कौन विधानसभा कब बनी
अयोध्या 1974
बीकापुर 1974
मिल्कीपुर 1974
रूदौली 1977
गोसाईगंज 2012

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कुएं में गिरा गोवंश, फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान

संबंधित समाचार