मथुरा में विभिन्न सड़क हादसों में गई तीन लोगों की जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा में शनिवार की दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जहां तीन वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 4लोग घायल हो गए, इसके अतिरिक्त एक और सड़क हादसे में नंदगांव में एक ट्रक की टक्कर …

मथुरा। मथुरा में शनिवार की दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जहां तीन वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 4लोग घायल हो गए, इसके अतिरिक्त एक और सड़क हादसे में नंदगांव में एक ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-118 के पास तीन गाड़िया आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, नंदगांव के कांमा रोड पर एक तेज गति से आते ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 820 करोड़ की संपत्ति के मालिक राहुल बजाज के दादा को महात्मा गांधी मानते थे 5वां बेटा, यहां तक कैसे पहुंचे राहुल जानिए?

 

संबंधित समाचार