प्रयागराज: ड्रेसकोड में नहीं थे अधिवक्ता, हाईकोर्ट ने टाली सुनवाई
प्रयागराज। एक मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल कर रहे थे। जमानत अर्जी अजय कुमार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। याची को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने को कहा गया। अधिवक्ता ऑनलाइन कनेक्ट हो गए, लेकिन उन्होंने अपने ऑनलाइन सिस्टम का कैमरा ऑन नहीं किया। जिसके चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार …
प्रयागराज। एक मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल कर रहे थे। जमानत अर्जी अजय कुमार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। याची को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने को कहा गया। अधिवक्ता ऑनलाइन कनेक्ट हो गए, लेकिन उन्होंने अपने ऑनलाइन सिस्टम का कैमरा ऑन नहीं किया।
जिसके चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई को टाल दिया। क्योंकि अधिवक्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ड्रेसकोड में नहीं थे और जब उनसे कैमरा ऑन करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने इसे आपत्तिजनक माना और सुनवाई टाल दी।
कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए सरकारी अधिवक्ता की मौजूदगी दर्ज कर मामले को स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़े- लखनऊ: अबकी बार जनता क्या सोचकर करेगी मतदान, किसे देगी ‘वोट की चोट’
