बरेली: शीशम के पेड़ से गन्ने के खेत में लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार शाम बुखारा गांव के गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव शीशम के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ था। अभी तक उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरने की तैयारी में …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार शाम बुखारा गांव के गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव शीशम के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ था। अभी तक उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरने की तैयारी में है। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल प्रथम दृष्टिया पुलिस उसे एक सुसाइड मान रही है। हालांकि अभी भी लोगों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
गांव वाले निकलने तो देखा
दरअसल, कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा गांव के लोग शाम को जब अपने खेतों की तरफ टहलने के लिए निकले तो उन्होंने गन्ने के खेत में एक शव लटका हुआ देखा। पास जाकर देखा तो वह एक 25 वर्षीय युवक का शव था। उन्होंने आनन फानन में गांव के प्रधान को फोन किया। प्रधान ने तत्काल सुभाष नगर पुलिस को फोन घुमा दिया। मगर सुभाष नगर पुलिस से पता लगा कि वह इलाका कैंट थाना क्षेत्र में आता है। जिसके बाद उन्होंने कैंट पुलिस को सूचित किया। फिलहाल कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
आस-पास में भट्टों पर भी की पूछताछ
गांव के आस-पास कई भट्टे भी है। जिन पर अक्सर बिहार के लोग आकर अपना काम धंधा करते है। यह व्यक्ति कहीं बिहार का तो नहीं? इसलिए पुलिस ने आस-पास में भट्टों पर काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की। मगर किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की है। युवक की जेब से भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। बहरहाल पुलिस अब गांव के आस-पास के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: तेंदुए ने किया बाइक सवार पर हमला, गांव में दहशत का माहौल
