बाराबंकी: बेहोशी का इंजेक्शन लगाने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने सील किया क्लीनिक
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ा सामने आया है। जहां एक नेत्र चिकित्सक द्वारा बुजुर्ग महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिवारजन सीएचसी हैदरगढ़ में महिला को ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार के …
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ा सामने आया है। जहां एक नेत्र चिकित्सक द्वारा बुजुर्ग महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिवारजन सीएचसी हैदरगढ़ में महिला को ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग वहां वह हंगामा करने लगे काफी देर हंगामा करने के बाद नेत्र चिकित्सक मौके पर आकर लेनदेन करके मामला सुलह समझौता करा लिया।
मामले की जानकारी होने पर सीएचसी प्रभारी मुकुंद पटेल व नायब तहसीलदार हैदरगढ़ की संयुक्त टीम ने देर रात अवसानेश्वर कोठी रोड स्थित कस्बा हैदरगढ़ के देवेश नेत्र चिकित्सालय को सील कर दिया और एक नोटिस चिकित्सक को सौंपकर के अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया। सुबेहा थाना के गांव कमेला निवासी निवासिनी अंबिका शुक्ला की पत्नी सावित्री देवी को उनके बेटे राम किशोर शुक्ला उर्फ अनिल शुक्ला शनिवार को ग्यारह बजे उनकी आंख खोलवा ने के लिए देवेश नेत्र चिकित्सालय हैदरगढ़ लाए।
यहां पर तीन बजे उनको बेहोश करने के लिए देवेश नेत्र चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगा दिया उसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई, और मौत हो गई। चिकित्सक ने सीएचसी हैदरगढ़ ले जाने की सलाह दे दी यहां पर लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकिशोर ने परिवार जन को गांव सूचना भेज दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी देर तक सीएचसी दरगाह हैदरगढ़ में हंगामा काटा। जिसकी भनक सुनकर देवेश नेत्र चिकित्सक वहां आकर लेनदेन करके मामला शांत करा दिया।
सीएचसी प्रभारी हैदरगढ़ मुकुंद पटेल ने बताया कि महिला की मौत के मामले की जानकारी मिलने पर शनिवार देर रात को क्लीनिक पर जाया गया तो वहां पर देवेश नेत्र चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया था। क्लीनिक को नायब तहसीलदार हैदरगढ़ के साथ मैंने जाकर सील कर दिया है और एक नोटिस देवेश नेत्र चिकित्सक को भेजकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है उच्चाधिकारियों के द्वारा अग्रिम आदेश मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 2 लाख 65 हजार रुपए
