मुरादाबाद : 15 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, कोरोना नियमों का होगा पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहा था। अब 15 फरवरी से एक बार फिर कक्षा आठ तक सभी स्कूलों नियमों का पालन करते हुए खोल दिए जाएंगें। इसके लिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहा था। अब 15 फरवरी से एक बार फिर कक्षा आठ तक सभी स्कूलों नियमों का पालन करते हुए खोल दिए जाएंगें। इसके लिए स्कूल संचालकों ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

बीते दो वर्ष से कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। संक्रमण कम हुआ तो स्कूल खुल गए। लेकिन पिछले दिनों फिर बढ़ा संक्रमण, तो स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया की टीका लगने के बाद कक्षा 9 से 12वीं और डिग्री कालेज खोल दिए गए थे। जबकि आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षा संचालित की जा रही थी। लेकिन मंगलवार से सभी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षा संचालित की जाएगी। जिससे शिक्षा पर प्रभाव न पड़े क्योंकि आगामी दिनों में परीक्षाएं भी हैं। उधर अभिभावकों का कहना है कि कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहने चाहिए थे। क्योंकि छोटे बच्चों को टीका भी नहीं लगा है।

स्कूल खोलने को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए आनलाइन कक्षा संचालित की जा रही हैं।
हेमंत झा, प्रधानाचार्य

सरकार ने सोमवार से स्कूल खोलने की बात कही है। फिलहाल आठवीं तक के बच्चों को स्कूल नहीं खोले जाने चाहिए। क्योंकि छोटे बच्चों रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साथ ही टीका भी नहीं लगा है।
पूजा अग्रवाल, अभिभावक

संबंधित समाचार