अमरोहा में बोले सीएम योगी, गुंडों को भेजा गया जेल, बहन-बेटियां सुरक्षित
अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। दंगा-फसाद करने वालों को जेल पहुंचाया है। पहले चरण में जनता ने भाजपा को वोट देकर गुंडे माफियाओं पर चोट की है। शनिवार को रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …
अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। दंगा-फसाद करने वालों को जेल पहुंचाया है। पहले चरण में जनता ने भाजपा को वोट देकर गुंडे माफियाओं पर चोट की है।
शनिवार को रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कहीं पर दंगा नहीं हुआ है। गुंडे माफियाओं का इलाज किया गया है। बहन-बेटियों की इज्जत को सुरक्षित रखा गया है।
उन्होंने कहा कि गुंडे-माफिया पर बुलडोजर चलाने के साथ ही गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं भी चलाई हैं। कहा कि पेशेवर गुंडे-माफिया गरीबों का निवाला छीनकर उनका खून चूसने के बाद कर्फ्यू लगवा देते थे। लेकिन, उनकी सरकार में न तो कभी दंगा हुआ है और न ही कर्फ्यू लगाया गया है।
बल्कि कावड़ यात्रा को निकाला गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का वादा करवाया। उन्होंने कहा कि पहले मतदान करना है और उसके बाद जलपान करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और भाजपा प्रत्याशी ने गदा भेंट की। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
