सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया प्रचार, भाजपा के लिये की वोट देने की अपील
सहारनपुर। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के कुछ देर पहले यहां पहुंच कर कानून व्यवस्था और विकास की दुहाई देते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा ने प्रचार के लिए पीयूष गोयल को भेजा सहारनपुर चुनाव प्रचार …
सहारनपुर। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के कुछ देर पहले यहां पहुंच कर कानून व्यवस्था और विकास की दुहाई देते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा ने प्रचार के लिए पीयूष गोयल को भेजा सहारनपुर
चुनाव प्रचार समाप्त होने के अंतिम क्षणों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहट और बड़गांव में चुनावी सभाओं को संबोधित किया जबकि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सहारनपुर की शहरी सीट पर भगत सिंह चौक से घंटाघर तक रोड-शो किया। सहारनपुर में सपा के प्रत्याशी संजय गर्ग वैश्य समाज से हैं, इसीलिए भाजपा ने बनिया मतदाताओं को लुभाने के लिए पीयूष गोयल को सहारनपुर भेजा।
उन्होंने चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले जवाहर पार्क में व्यापारी समाज की सभा को संबोधित किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को बनाए रखने, विकास कार्यों में उत्तरोत्तर प्रगति होने की दुहाई देकर व्यापारियों से खासकर वैश्य बिरादरी से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत देकर जीताने का काम करें।
पीयूष गोयल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकुम्बरी देवी पीठ क्षेत्र में गांव नांगल माफी में आज शाम चार बजे पहुंचे और उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर वहां से सीधे देवबंद विधान सभा क्षेत्र के बड़गांव में पहुंचा जहां चुनाव प्रचार खत्म होते-होते उन्होंने राजपूत बहुल क्षेत्र में आयोजित की गई अपनी चुनावी सभा में मौजूद आठ-दस हजार लोगों की मौजूदगी में अपनी सरकार की पांच साल की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया करारा हमला, कहा- भाजपा के राज में बाइक तक नहीं चला पा रहे लोग
