बरेली: इको कार में ले जाई जा रही शराब पुलिस ने की जप्त, भाजपाईयों ने की कार्रवाई की मांग
बरेली,अमृत विचार। नवाबगंज पुलिस ने एक ईको कार से भारी मात्र में शराब की पेटियां बरामद की हैं। जब इसकी सूचन भाजपा नेताओं को चली तो वह थाने पहुंच गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब काे बाटने जा रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने एसडीएम नवाबगंज को दी। …
बरेली,अमृत विचार। नवाबगंज पुलिस ने एक ईको कार से भारी मात्र में शराब की पेटियां बरामद की हैं। जब इसकी सूचन भाजपा नेताओं को चली तो वह थाने पहुंच गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब काे बाटने जा रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने एसडीएम नवाबगंज को दी। थाने में काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मोैके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रात में चेकिग के दौरान नवाबगंज थाना पुलिस ने हाईवे पर जा रही इको कार जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई थी को पकड़ लिया। जैसे ही भाजपा नेताओं को इसकी सूचना लगी। वह थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग की है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुआ कहा यह कार में ले जाई जा रही शराब विपक्षी प्रत्याशी की है, कार के साथ पकड़े गए दो लोग भी उन्हीं के कार्यकर्ता हैं।
भाजपा नेताओं ने कार में शराब पकड़े जाने की सूचना एसडीम नवाबगंज व चुनाव प्रेक्षक को दी। सूचना पर दोनों अधिकारी थाने पहुंचे और जानकारी ली। एसडीम नवाबगंज राजीव कुमार शुक्ला ने भाजपा नेताओं को बताया कि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जिस में पकड़े गए दोनों लोगों को नामित भी किए जा रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन कोई भी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
