बरेली: मस्जिदों से गूंजी मतदान की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान होना है। जिले की सभी 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। प्रशासन अपने स्तर से मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में तमाम वर्गों से भी मतदान की अपील की जा …

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान होना है। जिले की सभी 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। प्रशासन अपने स्तर से मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में तमाम वर्गों से भी मतदान की अपील की जा रही है।

राजनीति से दूर रहकर केवल मजहबी रहनुमाई करने वाले धर्मगुरु भी लोकतंत्र के इस पर्व में आगे आए हैं। मुस्लिम समाज को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मस्जिदों से अपील की जा रही है। शहर के कई इलाकों में मस्जिदों के इमामों ने शुक्रवार की नमाज के बाद मतदान के लिए जागरूक किया।
यूं तो मस्जिद में नमाज पांचों वक्त होती है, लेकिन शुक्रवार की नमाज सामूहिक रूप से पढ़ने की प्रथा है। ऐसे में इस दौरान नमाजियों की संख्या भी ज्यादा होती है। लिहाजा, शुक्रवार को मस्जिदों के इमामों ने तकरीर में न सिर्फ दीनी बातें नमाजियों को बताईं बल्कि संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने को कहा।

कुतुबखाना, शाहबाद, पुरानाशहर, किला आदि क्षेत्रों की मस्जिदों में नामजियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। किला जामा मस्जिद में इमामत करने वाले शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को बताया कि वोट डालना उनका संवैधानिक अधिकार है, लिहाजा हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने मत का प्रयोग करे।

जमात रजा-ए-मुस्तफा से हुई मतदान की अपील
दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्ताफा ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने जमात के मुख्य कार्यालय पर कहा कि वोट देना आपका आधिकार है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। क्योंकि आपका एक वोट प्रदेश की तरक्की के लिए काम आएगा।

प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि चुनाव के दिन वोट डालने जरूर जाएं। इस दिन छुट्टी मनाने से बेहतर है कि मतदान करें। सैय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, हाफिज इकराम रजा खां, मोईन खान, समरान खान, अब्दुल्लाह रजा खां, मौलाना शम्स रजा, गुलाम हुसैन, बख्तियार खां, सैय्यद सैफ अली कादरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती में किया जागरूक

संबंधित समाचार